Amrit Raj
बिहार, मुजफ्फरपुर । (मंगलवार ) जिले के पारू प्रखंड के चांद केवारी पंचायत स्थित रामलीला गाछी ग्राउंड में सेवासदन क्रिकेट क्लब के द्वारा आज तीसरे लीग मैच में बेलसर बनाम टारवां मझौलिया के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेलसर की टीम ने बीस ओवर में आठ विकेट खो कर 271 रन अपने खाते में किया।
वहीं लक्ष्य को पिछा करते हुए टारंवा मझौलिया की टीम केवल 11 ओवर में 73 रन बना कर 198 रन से हार गई। इस तरह बेलसर की टीम बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 198 रन से विजयी हुई।
साथ ही मैन ऑफ द मैच बेलसर टीम के चंदन कुमार बने। टीम को पुरस्कार के रूप में नकद 501 रुपये, मेडल, दिवाल घड़ी एवं सील्ड शंभु शरण सिंह व समिति पति ताजद्दीन ने दिया। अंपायर की कमान मैजुद्दीन एवं राजा ने संभाली। कमेंट्री जयप्रकाश कुमार व नसीम मंसूरी ने की ।
इस मौके पर टूर्नामेंट के मुख्य सचिव उपेंद्र पटेल, शशि भूषण सिंह, ऐनुद्दीन डीलर, जवाहर पटेल, विरजू पटेल, ज्ञानचंद कुमार, प्रमोद पटेल, राजन सिंह (फौजी), रवि यादव, राहुल सिंह के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद थे।



0 टिप्पणियाँ